Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एक लाख 23 हजार 951 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

  • 907 बूथ पर पिलायी गयी पोलिया खुराक, बागपत में सीएमओ ने किया अभियान का शुभरंभ

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जनपद में रविवार से पोलियो अभियान का शुभारंभ हो गया है और बागपत सीएचसी पर सीएमओ ने पहुंचकर बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर शुभारंभ किया। पहले दिन जनपद में 907 बूथ पर एक लाख 23 हजार 951 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलायी गयी है। अब टीम घर-घर जाकर बच्चों को दवाई पिलाएगी, ताकि कोई भी बच्चा दवाई पीने से वंचित न रह सकें।

कोरोना वायरस फैलने के बाद एक बार फिर पोलियो अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत बागपत सीएचसी पर सीएमओ डा. आरके टंडन ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया। उसके बाद सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने बच्चे को दवाई पिलायी और कहा कि पोलियो की बीमारी को जड से खत्म करना है।

17 26 e1612110508542

इसलिए सभी अभियान में सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की चपेट में न आ सकें। वहीं सीएमओ ने कई स्थानों पर निरीक्षण किया जहां सभी व्यवस्था ठीक मिली। जनपद में पहले दिन 907 बूथों पर एक लाख 23 हजार 951 बच्चों को दवाई पिलायी गयी है और इसके लिए 907 टीम लगायी गयी थी।

सीएमओ ने बताया कि अब टीम घर-घर जाकर बच्चों को दवाई पिलाएगी, जो बच्चा बूथ पर नहीं पहुंच सका है उसको घर पर जाकर दवाई पिलायी जाएगी। इसके अलावा कई टीम को भट्ठों पर दवाई पिलाने के लिए लगाया गया है। यह अभियान जारी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img