- विधायक अशोक राणा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कराया निराकरण
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: धामपुर विधायक अशोक राणा ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया। साथ ही अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को विधायक अशोक राणा ने गांव शरीफपुर, जमापुर जगीर, मंडियों, बेरखेड़ा टांडा, मिलक, उमरपुर नवादा में पहुंचकर कैम्प लगाकर जन समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिव, लेखपाल, हल्का दरोगा, बिजली विभाग के अधिकारियों से गांववासियों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।
विधायक ने कहा की भाजपा सरकार में जन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो रहा है। शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों को दंडित किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीबों की सीधे सुनवाई हो रही है।
पूर्व की सरकारों में गरीबों का उत्पीड़न होता था। शिकायतों के निस्तारण के नाम पर मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर वसूली की जाती थी। लेकिन भाजपा की सरकार में बिना धन खर्च किये मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही हो रही है। विधायक ने संबंधित विभागों की लंबित शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए

