Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

फण्ड व ग्रेच्युटी का पैसा दिलाने की मांग को लेकर दिया धरना

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: विद्युत विभाग से डेढ़ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी को आज तक जीपीएफ में जमा धनराशि व अन्य फंड का भुगतान नहीं मिला है । आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे सेवानिवृत्त कर्मी ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय में धरना देकर भुगतान दिलाने की मांग की।

क्षेत्र के ग्राम हीमपुर दीपा निवासी अमरीश कुमार शर्मा विद्युत विभाग में कार्यरत थे 31अक्टूबर 2019 को वह विद्युत वितरण खंड नूरपुर से सेवानिवृत्त हुये थे। अमरीश कुमार को विभाग से सेवानिवृत्त हुए डेढ़ वर्ष की अवधि बीत चुकी है लेकिन अभी तक उन्हें विभाग द्वारा जीपीएफ में में जमा उनकी धनराशि के साथ ही ग्रेच्युटी व अन्य फंड का भुगतान नहीं दिया गया है।

फंड का भुगतान न मिलने से सेवानिवृत्त कर्मचारी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है । इतना ही नहीं धन अभाव के चलते वह अपना ऑपरेशन भी नहीं करा पा रहा है। विद्युत विभाग अधिकारियों की लापरवाही व तानाशाही से तंग आकर शनिवार को अमरीश कुमार ने नगर स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय में अनशन पर बैठ कर फंड में जमा उनकी बकाया धनराशि का भुगतान कराने की मांग की।

अमरीश कुमार का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों की तानाशाही के चलते पिछले डेढ़ वर्षो से वह अपनी ही जमा धनराशि का भुगतान पाने के लिए भटक रहा है। वह उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत भी करा चुका है लेकिन इसके बाद भी स्थानीय स्तर पर अधिकारी उसकी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। अमरीश कुमार ने बताया कि में मंगलवार तक दिन में बैठकर अनशन करेगा। यदि तब भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह बुधवार से विद्युत वितरण खंड कार्यालय में आमरण अनशन शुरु कर देगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राबड़ी देवी का बड़ा कदम, आवास से हटाई सरकारी सुरक्षा, सरकार पर साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी...

Chhatrapati Shivaji Maharaj: छत्रपति शिवाजी महाराज की राज्याभिषेक जयंती, अमित शाह और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक...

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...
spot_imgspot_img