Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुर्जर समाज ने की पंचायत

  • मंगलवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुर्जर समाज करेगा एसएसपी का घेराव
  • शुकतीर्थ चैकी इंचार्ज पर लगाया आरोपियों के साथ सांठ-गांठ का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: जानलेवा हमले के आरोपियो की गिरप्तारी न होने से गुर्जर समुदाय के लोगो ने गांव इलाहाबास में पंचायत का आयोजन किया। जिसमें पीडित पक्ष के परिजनो ने पुलिस कार्यवाही पर गंभीर सवाल खडे कर न्याय करने की गुहार लगाते हुए बताया कि आरोपी युवक गांव में आकर दोबारा से जान लेवा हमला करने की धमकी देकर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही।

पंचायत ने पुलिस प्रसासन को 24 घण्टे की मोहल्लत देते हुए बताया कि अगर आरोपियो की गिरप्तारी भोपा पुलिस नही कर पाती तो पुलिस अधिक्षक कार्यलय पर हजारो गुर्जर समाज के लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा और जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नही होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

भोपा थाने के गांव इलाहाबास निवासी विक्रम सिंह ने 28 जनवरी को भोपा थाना में तहरीर देकर मुकदमा कायम करता था वही पीड़ित परिवार ने बताया कि रवि पुत्र विक्रम शुकतीर्थ मार्ग स्थित गन्ना सेंटर पर गन्ना तोलकर गांव वापस लोट रहा था, तभी अचानक शुकतीर्थ से आये आधा दर्जन युवक आरोपी पुनित पुत्र विनोद, अभिजित पुत्र भारती, शेखर पुत्र सुक्रमपाल, गोरव पुत्र पलविंद्र, हरदीप पुत्र बलविंदर आदि ने रवि के साथ मारपीट कर धार दार हथियारो से हमला कर गभीर चोटे पहुंचायी।

हमले के दौरान पीडित युवक के पेरो की हडडी कई जगह फैक्चर और सिर में गहरा जख्म होने से युवक हमले के दोरान बेहोश होकर जमीन पर आ गिरा था। परिजनो ने आरोपियो के विरूद्व भोपा थाने पर मुकदमा दर्ज करा रखा है। पीडित के पिता विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी युवक गांव में आकर परिजनो के साथ फैसला करने का नाजायज दबाव बनाते हुए फैसला नही करने पर, बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे है।

पंचायत के दोरान चांदवीर, बाबू, आजाद, जगपाल, श्याम, सोनू, वीरसिंह, सुंदर, महकपाल प्रधान, सतपाल, कंवल, मनीष, संजय, कुलदीप, आदि ने भोपा पुलिस को 24 घण्टे में आरोपियो को गिरप्तार करने की चेतावनी दी है। आरोपियो की गिरप्तारी नही होने पर जिला पुलिस अधिक्षक कार्यलय पर गुर्जर समुदाय न्याय के लिए धरना प्रदर्शन करेने की बात कही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img