Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

दिव्यांगों को दी परिवहन विभाग की सेवाओं की जानकारी

  • एक दिव्यांग को एडाप्टेड वाहन शिक्षार्थी लाइसेंस जारी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन कार्यालय में दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विशेष कैम्प लगाया गया।
गुरूवार को एआरटीओ आॅफिस पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय संगल, एआरटीओ मुंशीलाल, एआरएम रोडवेज मनोज वाजपेयी ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि कैंप में आज लगभग 60 दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया। जिसमें दिव्यांग गौरव पाल पुत्र नरेश कुमार निवासी-माजरा रोड शामली का एडाप्टेड वाहन शिक्षार्थी लाइसेंस जारी किया गया तथा अन्य दिव्यांगजनों को भी लाइसेंस एवं पंजीयन तथा अन्य कार्य कराने के लिए परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।

कैंप में दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए दिव्यांगजनों को अनुकूलित वाहन चलाने एवं उसका पंजीयन कराने एवं ड्राइविंग लाइसेंस के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस प्रभारी भंवर सिंह ने सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के बारे में दिव्यांगजनों को जागरूक किया। दिव्यांगजनों की समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया गया। कैंप के दौरान दिव्यांगजनों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्फलेट वितरित किये गये तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ भी दिलाई गई।

एआरएम रोडवेज मनोज वाजपेयी ने दिव्यांगजनों को परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने तथा एआरटीओ मुंशी लाल ने दिव्यांगजनों के ड्राइविंग लाईसेंस, दिव्यांगजनों के लिए अनुकूलित वाहनों के सम्बन्ध में तथा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर पीटीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसएन पांडेय, जयप्रकाश, आलोक सिंघल, दिलीप कुमार, प्रवर्तन कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, रविंद्र सिंह, मथुरा दत्त, श्याम पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...

PM Modi: विदेश यात्रा के बाद पीएम मोदी की सक्रियता, मंत्रिपरिषद की बैठक का करेंगे संचालन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...
spot_imgspot_img