Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

नौकरी से हटाए गए युवक ने दुकान स्वामी पर बोला हमला

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर के अंबेडकर चौक के निकट दुकान पर काम करने वाले युवक ने दुकान स्वामी द्वारा हटाए जाने व एडवांस दिए गए हजारों रुपए मांगे जाने से खफा युवक ने अपने परिजनों व साथियों के साथ मिलकर दुकान स्वामी पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की घटना की तहरीर पर पुलिस ने छः आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर के मोहल्ला सरायरफी में अम्बेडकर चौक के निकट अंकित कंसल पुत्र सतीश चंद का कंसल उधोग के नाम से लोहे का कारोबार है। अंकित कंसल की दुकान पर थाना क्षेत्र के ग्राम थूरैला निवासी सोनू पुत्र छिद्दा काम करता था । सोनू की गलत हरकतों के चलते दुकान स्वामी ने उसे बुधवार की सुबह नौकरी से निकाल दिया गया था। दुकान स्वामी ने उसी समय सोनू को एडवांस दी गई तिरेसठ हजार की रकम वापस करने को कहा था।इसे लेकर सुबह के समय दोनों में कहासुनी भी हुई थी।

सोनू उस समय वहां से चला गया था। आरोप है कि शाम लगभग छह बजे सोनू अपने पिताजी छिद्दा भाई गनपत , विनोद व परिवार के ही धर्मपाल तथा चतर सिंह तथा कई अन्य को साथ लेकर अंकित के कंसल उद्योग पर पहुंच गया। आरोपियों ने दुकान पर पहुंचते ही अंकित कंसल को पूछा और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर अंकित अपने भाइयों के साथ घर से उतरकर दुकान पर आया तो आरोपियों ने उसे घेर लिया तथा अपने साथ लाए लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

अंकित को बचाने आए दुकान पर काम करने वाले दूसरे नौकर नसीम के साथ भी हमलावरों में जमकर मारपीट की । शोर सुनकर वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई औऱ हमलावरों को समझाने का प्रयास करने लगी ।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा किसी तरह मामले को शांत कराया ।अंकित द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों को नामजद तथा कई अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img