Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

मिलेगी आईएएस बनने की फ्री कोचिंग

  • 16 फरवरी से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, आॅफलाइन और आॅनलाइन होगी कोचिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गरीबों और निर्बल वर्ग के बच्चों को हताश होने की जरूरत नहीं है। शासन इनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिये नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिये जनपद में तीन कालेजों का चयन किया गया है। इसके लिये पंजीकरण शुरु हो गया है। बच्चों को आॅफलाइन और आॅनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। आगामी 16 फरवरी से मंडल स्तर पर इसे शुरु किया जा रहा है। इसके लिये तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने बताया कि मंडल मुख्यालय पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चो को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिये जाने के लिए केन्द्र बनाये जायेंगे।

मुख्यमंत्री 16 फरवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर योजना का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि इसके बाद प्रत्येक जनपद में भी नि:शुल्क प्रशिक्षण केन्द्र खोलने की योजना है।

आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस इत्यादि के लिए निजी क्षेत्र में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं में संसाधनों की कमी से ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे प्रतिभावान, मेधावी व लगनशील एवं परिश्रमी होते हुए भी इन परीक्षाओं की गुणवत्तापरक तैयारी नहीं कर पाते, जिससे इनकी प्रतिभाओं का समुचित निखार नहीं हो पाता है तथा समाज भी इनकी सेवाओं से वंचित रह जाता है।

आयुक्त ने बताया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैनपावर और फैकल्टी तैयार किया जा रहा है। मंडल के प्रत्येक जनपद में प्रशिक्षु सिविल सेवक व मुख्य विकास अधिकारी स्तर तक के अधिकारी, सेवानिवृत्त सिविल सेवक व विशय विशेषज्ञ भी शिक्षण प्रदान करेंगे। उक्त योजना में आफलाईन क्लासेस (क्लास रूम प्रशिक्षण) के लिए मेधावी छात्रों का चयन के लिए एक पात्रता परीक्षा आयोजित/चयन प्रक्रिया निर्धारित की जायेगी।

विस्तृत जानकारी हेतु उपनिदेशक, समाज कल्याण कार्यालय एवं जनपदीय जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। मंडल मुख्यालय में नि:शुल्क प्रशिक्षण केन्द्र के लिए मेरठ कालेज मेरठ, सनातन धर्म इंटर कालेज सदर मेरठ व राजकीय इंटर कालेज का चयन किया गया है। जिसमें मेरठ कालेज मेरठ में बैंक, आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस आदि सिविल परीक्षाओं की तैयारी करायी जायेगी।0

सनातन धर्म इंटर कालेज सदर मेरठ में एनडीए, सीडीएस, अर्धसैनिक बलो से संबंधित परीक्षाओं आदि की तैयारी करायी जायेगी तथा राजकीय इंटर कालेज में मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि कोचिंग के लिए कोर्सेस, कोर्सेस की सामग्री, कोचिंग की समयावधि आदि विशयो पर उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी द्वारा कैलेण्डर तैयार कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img