Monday, March 2, 2026
- Advertisement -

शाहिद-नदीम जबरन किशोरी को खींच रहे थे घर में, भाई को पीटा

  • जान से मरने की धमकी, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई 

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: मजीद नगर में अपने भाई के साथ कही जा रही किशोरी के साथ दो भाइयों ने अश्लील कमेंट कर दिया। किशोरी के विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उसे बुरी नीयत से घर में खींचने का प्रयास किया। भाई ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी।

किशोरी की मां ने इस संबंध में पिलोखड़ी चौकी पर तीन लोगों के नामजद तहरीर दी है। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मजीद नगर की रहने वाली एक किशोरी अपने भाई के साथ मंगलवार दोपहर को कहीं जा रही थी। इस दौरान बीच रास्ते में शाहिद व उसके भाई नदीम ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी।

किशोरी ने विरोध किया तो दोनों भाइयों ने बुरी नीयत से उसे घर में खींचने का प्रयास किया। किशोरी ने भाई ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो शाहिद व नदीम ने अपने साथी रहीस के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव होने के बाद वह अपने घर पहुंचे और परिजनों को मामले की जानकारी दी।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी किशोरी के घर पहुंच गए और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद किशोरी की मां ने पिलोखड़ी चौकी पर पहुंचकर उक्त तीनों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img