जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 19 फरवरी यानि शुक्रवार से प्राइवेट परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। गुरुवार को विवि की वेबसाइट पर प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने का लिंक जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि हर साल डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं प्राइवेट परीक्षा फार्म भरते है।
वहीं विवि की ओर से ट्रेडिशनल कोर्सो के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं 18 मार्च से आयोजित की जाएगी। इसके लिए बुधवार से विवि की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म भरना शुरु हो गया है यह फार्म 27 फरवरी तक भरे जाएंगे।
प्राइवेट परीक्षा फार्म को लेकर अब तक छात्र-छात्राएं असमंजस में थे कि इसबार यह परीक्षा होगी या नहीं। जबकि विवि प्रशासन की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि यह परीक्षा कराई जाएगी। छात्र-छात्राएं भरे हुए फार्म का प्रिंट निकालकर 1 मार्च तक संबंधित कॉलेज में जमा करेंगे। कॉलेज द्वारा विवि में यह परीक्षा फार्म 3 मार्च तक जमा किए जाएंगे।

