Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

अनुमोदन के फेर में महीनों बाद भी नहीं जुड़ रहे यूनिट

  • संशोधन के लिए परिक्रमा करके उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान
  • पूर्ति विभाग से मिल रही है तारीख पर तारीख

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: आधार सीड न होने की दशा में काटे गए यूनिट जुड़वाने में राशन कार्ड धारकों को पसीने छूट रहे हैं।अनुमोदन के फेर में उलझे आवेदकों को कई माह से परेशान होना पड़ रहा है। गरीब कार्डधारक आपूर्ति विभाग के अफसरों की मनमानी से आजिज आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत जारी किए गए राशन कार्डो से डीलरों को अवांछनीय लाभ पहुंचाने के लिए आपूर्ति विभाग द्वारा तमाम फर्जी राशन कार्ड बनाए गए। पिछले दिनों फर्जीवाड़े का आलम यह रहा कि फलावदा में आबादी से अधिक यूनिट के कार्ड बना दिए गए।

फर्जी मुखिया बनाकर बच्चों के आधार कार्ड से भी राशन कार्ड बनाए गए।शासन की सख्ती के चलते फर्जी यूनिट पर कैंची चली तो राशन कार्डों से मूल यूनिट भी काट दिए गए। क्षेत्र के काफी कार्ड धारक अपने राशन कार्डों से कटे नाम पुन: जुड़वाने के लिए कई महीनों से परेशान घूम रहे हैं।

उपभोक्ताओं को जिला पूर्ति अधिकारी के अनुमोदन के नाम पर टरकाया जा रहा है। कार्डधारक ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद कई माह से आपूर्ति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

आपूर्ति कार्यालय मवाना से सूचीबद्ध नए तथा संशोधन के आवेदन अनुमोदन के नाम पर कई माह से जिला पूर्ति कार्यालय पर धूल फांक रहे है। राशन कार्ड से कटे नाम जुड़वाने के लिए दर-दर भटक रहे उपभोक्ताओं को आपूर्ति कार्यालय से तारीख पर तारीख मिल रही है।

परेशान कार्ड धारकों की कोई सुनने वाला नहीं है। आपूर्ति विभाग की लापरवाही का खामियाजा गरीब कार्ड धारकों को झेलना पड़ रहा है। इस संबंध में जब डीएसओ नीरज सिंह से बात की गई तो उन्होंने अनुमोदन हेतु कोई सूची कार्यालय में पेंडिंग न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img