जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: मेडिकल थानांतर्गत जागृति विहार में दिनदहाड़े चार बदमाशों ने एक सर्राफ की गोली मार कर हत्या कर 10 लाख रुपए नगद और 5 किलो चांदी लूट ली। बदमाशों ने मृतक के पिता को रिवाल्वर की बट से मार कर घायल कर दिया। मौके पर व्यापारियों ने हंगामा कर 24 घंटे का समय देते हुए हत्यारों को पकड़ने की मांग उठाई है। ऐसा न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
जागृति विहार सेक्टर 2 में रहने वाले सतीश कुमार जैन की भागमल ज्वेलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है। सुबह 12 बजे के करीब दो बाइक पर सवार होकर 4 बदमाश आये और दुकान में घुस गये। बदमाशों ने सतीश चंद्र जैन के सिर पर रिवाल्वर की बट मारी और वहां रखे 10 लाख रुपए और 5 किलो चांदी लूट ली।
बदमाश जब जाने लगे तो पीछे से सर्राफ का बेटा अमन आया और एक बदमाश की कोल्ही भर ली। बदमाश की इसके साथ खींचतान की तो बदमाश ने कनपटी से सटाकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद कई राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
लूट व हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। देखते ही देखते दुकाने बन्द हो गई। लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंचे जहां व्यापारियों ने विरोध किया।


दिन में ही लूट