Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बर्थ-डे पार्टी में रईसजादों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल

  • रईसजादों ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला पुलिस विभाग में हड़कंप
  • नौचंदी थाना क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट का निकला वीडियो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक व्यापारी के बेटे की बर्थडे पार्टी में रईसजादों के हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। नौचंदी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो यह वीडियो सेंट्रल मार्केट के रहने वाले एक व्यापारी के घर का निकला। जिसके बाद थाना पुलिस ने व्यापारी के लाइसेंस के निरस्तीकरण कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गौरतलब है कि शनिवार को फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें कुछ युवक फिल्मी गानों पर डांस करते हुए तलवार, रिवाल्वर व रायफल लहरा रहे थे। देखते ही देखते यह वीडियो पुलिस विभाग के पास पहुंच गया। वीडियो की जांच की गई तो यह नौचंदी थाना क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट में रहने वाले पंकज नारंग के घर का निकला।

थाना नौचंदी प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि जांच में पाया गया है कि गत 15 फरवरी को पंकज नारंग के बेटे का जन्मदिन था। जिसके चलते उनके बेटे के कुछ दोस्त घर के अंदर ही डांस करते हुए लाइसेंसी हथियार लहरा रहे थे। वीडियो की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पंकज नारंग के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img