Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

नरेंद्र चंचल, अजय पाठक, रामप्रसाद सुलानिया को दी श्रद्धाजंलि

  • शामली में प्रसिद्ध भजन गायकों की स्मृति में भजन चौकी आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

शामली: श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर रविवार को देश के प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल, शहर के प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक तथा भजन गायक रामप्रसाद सुलानिया की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा व भजन चौकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाहर से आए एवं स्थानीय कलाकारों ने दिवंगत भजन गायकों को भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर रविवार को भजन गायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए भजन चौकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश व विदेश में अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले महान भजन गायक स्व. नरेन्द्र चंचल, अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक एवं शामली के मौहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी स्व. अजय पाठक तथा बड़ा बाजार निवासी भजन गायक रामप्रसाद सुलानिया को बाहर से आए कलाकारों व स्थानीय कलाकारों द्वारा अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की आगाज मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, आदेश शर्मा व डा. अनुराग शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी ने कहा कि बीते वर्ष और इस वर्ष हमने जागरण की दुनिया की तीन महान हस्तियों के साथ-साथ अनगिनत हस्तियों को खो दिया जिन्होंने न केवल देश बल्कि विदेशों में भी शामली जनपद व देश का नाम ऊंचा किया। ऐसे महान कलाकारों को उनका नमन है, उनकी याद भजनों व गीतों के माध्यम से हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।

23 21

उत्तम नामदेव गणेश वंदना व लालसिंह लचक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। भजन गायक नीरज तूफानी ने तीनों भजन गायकों को ‘चिट्ठी न कोई संदेश, वो कौन सा देश’ सुनाकर अपनी श्रद्धांजलि दी। लक्की चंडीगढ़ ने ‘ना फनकार तुझसा तेरे बाद आया, नरेन्द्र चंचल तू बहुत याद आया’ सुनाकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं भगवत निशांत पाठक ने ‘सितारे जागरण के हमने खोए हैं, जिन्हें याद करके आंखें रोई हैं’ सुनाया। इसके अलावा शहर के प्रसिद्ध सारेगामा फेम पंकज नामदेव, नरेन्द्र नादान, विजय वशिष्ठ, रीतू रुहेला दिल्ली, माही कटारिया शाहपुर, वासु भंवरा, शालू चौधरी, मुकेश बजरंगी, योगेश वत्स, प्रयागदत्त शर्मा, कृष्णकांत कपूर, योगेन्द्र कुमार, राजेद्र चोटा, कुलदीप भगतजी, अमर भारद्वाज, लोकेश शर्मा ने भी अपने-अपने भजनों के माध्यम से तीनों महान गायकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में फैंस म्युजिकल ग्रुप व दश म्युजिकल ग्रुप का भी सहयोग रहा।

इस अवसर पर समाजसेवी मनोज मित्तल, समाजसेवी विजय कौशिक, दिनेश भारद्वाज, डा. हरिओम पाठक, कुमारी कमलेश, पुनीत द्विवेदी, वैद्य उपेन्द्र द्विवेदी, वंश नामदेव, आदेश शर्मा, मुकेश बजरंगी, रवि सुलानिया, सोनू सुलानिया, प्रवीण सुलानिया, सचिन नामदेव, प्रमोद कुमार, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img