Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

कोविड टीकाकरण: अब आई 60 प्लस की बारी, हो चुकी है पूरी तैयारी

  • वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित,नहीं है किसी तरह का साइड इफेक्ट

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: शासन से मार्च माह के दौरान 60 साल तक के बुजुर्गों और 45 साल तक के कोमोर्बिड लोगों को टीका लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढ़ी ने बताया गुरुवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इन लोगों के लिए चार और 12 मार्च को टीकाकरण सत्र आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। तीसरे चरण के इस टीकाकरण के लिए प्रशासन से जल्द ही विस्तृत दिशा निर्देश भेजे जाएंगे।

पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए मॉप अप राउंड का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोढ़ी ने बताया फिलहाल शासन से मिले दिशा-निदेर्शों के मुताबिक मार्च माह के दौरान 60 साल और उससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा।

इससे पहले कट आफ 50 रखने की चर्चा थी लेकिन शासन ने बृहस्पतिवार को साफ कर दिया कि तीसरे चरण में केवल 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को ही शामिल किया जाएगा। इस वर्ग में जनपद में करीब चार लाख बुजुर्गों के आने का अनुमान है। उन्होंने बताया इसके अलावा तीसरे चरण में 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले ऐसे लोगों को भी टीका लगाया जाएगा जो हाइपरटेंशन हृदय रोग और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

सीएमओ ने बताया तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए जल्द ही शासन से विस्तृत गाइडलाइन प्राप्त होने की उम्मीद है। गाइडलाइन प्राप्त होने के बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि एक आंकलन के मुताबिक जनपद में करीब 14 फीसद लोग 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग होंगे।

इस हिसाब से जनपद में इस वर्ग में करीब चार लाख लोगों से भी ज्यादा टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरकारक है। जनपद में अब तक हुए टीकाकरण के दौरान कोई गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...
spot_imgspot_img