Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

रामराज पुलिस ने 315 बोर के मस्कट के साथ एक युवक को दबोचा 

जनवाणी संवाददाता |

रामराज: रामराज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध 315 बोर के मस्कट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामराज थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हाशिमपुर से हाईवे मार्ग की ओर अवैध हथियार लेकर जा रहा है।

सूचना मिलते ही एसआई प्रदीप नादर कॉन्स्टेबल बिट्टू व कांस्टेबल यशपाल मुखबिर द्वारा बताए हुए रास्ते पर पहुंचकर आरोपित के आने का इंतजार करने लगे तभी सामने से एक युवक आता दिखाई दिया पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा कर युवक को दबोच लिया युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस को 315 बोर की एक मस्कट बरामद हुई। पूछताछ मे युवक ने अपना नाम राकिब पुत्र इस्लाम निवासी गांव हासिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर बताया। रामराज थाना पुलिस ने आरोपित युवक को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img