- महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण इकाई का गोहरपुर में कार्यक्रम
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग के बाल संरक्षण इकाई ने बाल संरक्षण योजना के तहत बैठक की जिसमें शासन की योजना की जानकारी दी गई।
शामली ब्लॉक के गांव गोहरपुर में आयोजित बैठक में पारूल चौधरी, नीरज नारायण, राहुल कुमार मिशन शक्ति के तहत योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा वन स्टाप सेंटर की टीम ने भी मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर के मोहल्ला काकानगर, विकास नगर व पंजाबी कालोनी में जाकर महिला एवं बालिका सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। महिला हेल्प लाइन 1090, 1076, 112 कॉल के बारे में बताया।
साथ ही वन स्टॉप सैन्टर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं संबंधी पम्पलेट भी वितरित किये गए। इस मौके पर स्टाफ नर्स पल्लवी, रेखा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

सखी वन स्टॉप सैंटर पर शिकायत करें पीड़ित महिलाएं
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने प्रेसनोट में बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने महिलाओं व बालिकाओं में सकारात्मक आत्मछवि, आत्मविश्वास, सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करने की दिशा में अनुकूल वातावरण सृजित करने तथा किसी हिंसा या अपराध से पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला सशक्तिकरण केन्द्र के रूप में देश के प्रत्येक जनपद के जिला अस्पताल अथवा किसी चिकित्सा केन्द्र के परिसर या उसकी 02 किलोमीटर की परिधि के भीतर, सखी-वन स्टॉप सेन्टर स्थापित किये गये हैं।
जिसके अन्तर्गत जनपद शामली में की गई है। जिसका दूरभाष नंबर 9412102300 है। इस नंबर या केंद्र केन्द्र पर घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, छेड़छाड़ की घटना, नैतिक संकट से ग्रसित, जघन्य अपराध से पीड़ित, अनाथ, बेसहारा आदि संकटो से जूझने वाली महिलाएं शिकायत या संपर्क कर सकती हैं।
बालिका-महिलाओं को किया हिंसा के प्रति जागरुक
मिशन शक्ति अभियान के तहत शामली नगर पालिका परिषद के वार्ड 25 में गंगा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बालिकाओं व बच्चों को आसपास के परिवेश में समय रहते हुए मानसिक हिंसा, भौतिक हिंसा व स्कूल, बाजारों में होने वाली दुर्व्यवहार व अपमान की शिकायतों व हिम्मत करने के बारे में जागरुक किया गया।
लिंग आधारित हिंसा के प्रति जागरुक रहने एवं घरेलू हिंसा में मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ने पर सजग रहने का आहवान किया। इस मौके पर पालिका के सफाई निरीक्षक आदेश सैनी, सभासद मालिनी गर्ग, अरविंद शर्मा, रोबिन गर्ग, देवीदयाल, सोनू आदि मौजूद रहे।

