जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: गाँव शाहपुर जमाल निवासी एक किसान की बुधवार को चार बीघा गन्ने की फसल संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई जिससे उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। गाँव शाहपुर जमाल निवासी सुंदर सिंह व उसके भाई ऋषिपाल सिंह के खेत महसनपुर मोज्जे में है पीड़ितों ने बताया कि बुधबार की सवेरे उन्हें जानकारी मिली कि उनके गन्ने के खेत में आग लगी है पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया जाता तव तक किसान की 4 बीघा गन्ने की फसल स्वाहा हो गई। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका पीड़ितों ने प्रशाशन से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।

