- घर में आग लगने पर पीड़ित परिवार से मिलीं रालोद महिला जिलाध्यक्ष
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: गांव रामपुर ठकरा में एक गरीब के छप्परनुमा मकान में आग लग गई थी। आग से गरीब के आशियाने सहित सभी सामान जलकर राख हो गया था। रालोद महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी पीड़ित परिवार से मिलीं और उनकी दुख दर्द बांटा तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बिजनौर के गांव रामपुर ठाकरा में कुछ दिन पूर्व छप्परनुमा घर में आग से गरीब का आशियाना सहित घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया था। छप्पर में अपना जीवन व्यतीत कर रही रामपुर ठकरा की महिला का दुख दर्द बांटने के लिए राष्ट्रीय लोक दल की महिला जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी रामपुर ठकरा गांव में पहुंची और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

