- ग्राम सब्दलपुर तेली में बूथ अध्यक्षओं के साथ की बैठक
जनवाणी संवाददाता |
जलीलपुर: जलीलपुर क्षेत्र गांव सब्दलपुर तेली में जिला पंचायती सूची जारी होते ही भाजपा ने चुनावी रंग दिखाया दिया। पूर्व विधायक लोकेन्द्र चौहान की पत्नी व महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने जलीलपुर क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर तेली में दौरा कार बूथ अध्यक्षओं के साथ बैठक कर चुनावी समीकरण का जायजा लिया।
नूरपुर के भाजपा पूर्व विधायक लोकेन्द्र चौहान की पत्नी व महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह को जिला पंचायत सदस्य के लिए आरक्षित सीट वार्ड दो का प्रभारी बनाया हैं। भाजपा इस बार चुनाव में हरहाल में जीत हासिल करना चाहती हैं।

यही कारण हैं कि जिला पंचायत सदस्य को जितने के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को भी चुनाव मैदान में उतार दिया हैं। शुक्रवार को अवनि सिंह ने ग्राम सब्दलपुर तेली, जलीलपुर, खानपुर, नाईपुरा में भाजपा के बूथ अध्यक्षओं के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा की। साथ ही चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जी जान से जुट जाने के लिए कहा। इस मौके पर उनके साथ बूथ अध्यक्ष रामरतन सिंह, कमल कश्यप, धर्मेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

