जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कोतवाली प्रांगण में महिला अंतराष्ट्रीय दिवस पर सीओ सुनीता दहिया के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों एवम सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सोमवार को कोतवाली प्रांगण अफजलगढ़ सीओ सुनीता दहिया ने महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा पुलिस हैल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 108, 101 चला रखे हैं।
महिला शोषण के खिलाफ उक्त नम्बरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है अगर कोई पड़ोसी या रिश्तेदारी में भी किसी महिला का शोषण हो रहा है तो उसकी मदद के लिए तत्काल इसकी सूचना हैल्पलाइन नम्बर पर दे। प्रधानाचार्य संध्या शर्मा ने बताया कि हमारे देश में महिलाओं की आवाज को ज्यादा से ज्यादा जगह मिलना चाहिए।
हमारे देश के महिला नेतृत्व ने दुनिया को दिखाया कि महिला सरपंच, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री देश को कितना शक्तिशाली व सुंदर तरीके से नेतृत्व देती है जितनी ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि, वकील, पायलट तथा शिक्षक होकर पुरुषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर देश का नाम रोशन कर रही है।
वहीं कोतवाल नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए महिलाओं को विस्तार से बताया कि अगर किसी छात्राओं को कोई भी मनचले अश्लील फब्तियां कसता है तो तत्काल पुलिस के हैल्पलाइन नम्बर पर बताये या इसकी जानकारी कालेज में पुलिस द्वारा लगाई गई शिकायत मत पेटी में छात्राएं लिखकर डाल सकती है।
इस अवसर पर कोतवाल नरेश कुमार के अलावा डॉ पारूल शर्मा, रेखा रानी, सीमा मित्तल, शहनाज़ बेगम, लोकेश त्यागी, आरती देवी, निरमाला देवी, एसआई अरविंद कुमार भदौरिया, कस्बा इंचार्ज किरपान सिंह, मैन कुमार, एसआई साहब सिंह तथा एसआई दिनेश कुमार शर्मा, एसआई सुरेन्द्रपाल सिंह तथा एसआई प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

