- वीवी इंका के रासेयो शिविर में 40 यूनिट रक्तदान
जनवाणी संवाददाता |
शामली: वीवी इंटर कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों के साथ साथ शिक्षकों तथा समाजसेवी लोगों ने भी पहुंचकर रक्तदान किया है। इस दौरान रेडक्रोस सोसाएटी द्वारा करीब 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
सोमवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के प्रथम सत्र के पांचवे दिन शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल, जिला रेडक्रस सोसायटी चेयरमैन कुशांक चौहान, संजय संगल, उप प्रबंधक शिवचरण संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य तथा कार्यक्रम अधिकारी डा़ अनुराग शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मौलिक अधिकार एसोसिएशन के साथ संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अरविन्द संगल ने कहा कि जीवन में रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। डा. अनुराग शर्मा ने बताया कि रक्तदान के द्वारा शरीर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती, क्योंकि रक्तदान करने से खून पतला होता है और नई सेल्स भी शरीर में एक्टिव हो जाती हैं। इस दौरान करीब 40 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस मौके पर निपुण जैन, डा अमितेश कुमार शर्मा, प्रदीप आर्य, संजीव शर्मा, राजवीर सिंह, सुमित कुमार, नरेंद्र शर्मा, राजनाथ सिंह, वासु भंवरा, विनोद, संदीप मित्तल, राजीव गोयल आदि मौजूद रहे।

