जनवाणी ब्यूरो |
शामली: बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए पूर्व जिलाध्यक्ष समेज अन्य बसपाईयों को रालोद के जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को रालोद की सदस्य ग्रहण कराई।
मंगलवार को शामली शहर के माजरा रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद झाल समेत वेदपाल गहलोत, वीर सिंह, लोकेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुरेश पाल, अमित कुमार, संजीव कुमार, संजय कुमार, कल्लू सिंह, करमवीर सिंह, देशराज, बबलू सिंह को रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने रालोद की सदस्य ग्रहण कराई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने सभी का माला पहनाकर रालोद परिवार में आने पर स्वागत किया। साथ ही पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाकर संगठन को गति देने का आहवान किया। इस मौके पर जिला महासचिव सुनील मलिक, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र गंदेवड़ा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव फतेहपुर, सर्वेश सिंभालका आदि मौजूद रहे।

