- रालोद का जागरूकता अभियान ग्राम राजपुर परसू में हुआ
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि कानून, पेट्रोलियम पदार्थो एवं गैस के बढते दामों के विरोध में रालोद का जागरूकता अभियान जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में ग्राम राजपुर परसू में संपन्न हुआ।
रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा करने वाली वर्तमान सरकार यह भूल चुकी है कि डीजल, पेट्रोल, गैस तथा बढती मंहगाई से कृषक की आय लगभग आधी हो चुकी है।
गन्ना सीजन आधे से अधिक बीत चुका है लेकिन बिलाई मिल ने अभी तक इस वर्ष का भुगतान शुरू भी नही किया। कृषक के सामने इस समय गन्ने की बुआई करने के लिए धन नही है। आम आदमी गैस के दाम से त्रस्त है। जिसमे गरीब मजदूरों के सामने रोजी रोटी की समस्या खडी है।
सरकार सत्ता के नशे में चूर है और किसान तीन माह से भी अधिक समय से दिल्ली के बोर्डर पर पड़ा है। सरकार किसानों की सुनने को तैयार नही है। बैठक में हरपाल सिंह, सचिन अहलावत, शीशपाल राठी, नरेश, पीतम सिंह, अहलावत, संजीव प्रधान, मोहम्मद आरिफ, चंद्रपाल सिंह उपस्थित रहे।

