Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

काला के ठिकाने पर दिल्ली पुलिस की दबिश

  • चोरी के वाहनों की खरीद फरोख्त करने वाले सोतीगंज के कबाड़ियों की थी तलाश
  • लिसाड़ीगेट में इलाके में दो बदमाशों को लेकर की निशानदेही पर दी थी दबिश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वाहन कटर राहुल काला के गोदाम पर दिल्ली पुलिस ने दबिश दी। टीम को देखकर सोतीगंज में खलबली मच गई। कबाड़ी दुकानों पर शटर डालकर फरार हो गए। दबिश के दौरान राहुल काला भी फरार हो गया। टीम ने जली कोठी स्थित तीन वाहन चोरों के घर पर दबिश दी। वहां भी टीम को कोई नहीं मिला। देर शाम टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

दिल्ली की गोकुलपुरी पुलिस ने एक सप्ताह पहले लिसाड़ी गेट निवासी वाहन चोर सद्दाम व सुहैल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके कब्जे से पार्किंग में खड़ी हुई चोरी की दो दर्जन से ज्यादा बाइक बरामद की थीं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह जली कोठी निवासी सुहैल उर्फ शीला, जाकिर-26 व सोनू उर्फ माउचाउ के साथ मिलकर दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्रों से वाहन चोरी करते हैं।

वाहनों को मेट्रो स्टेशन, हास्पिटल या रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा कर देते हैं। वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें सोतीगंज स्थित इरफान उर्फ काला के गोदाम तक पहुंचाते हैं। वहां वाहनों का कटान किया जाता है। शनिवार को गोकुलपुरी थाने के एसआइ धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम सद्दाम को लेकर मेरठ पहुंची। उन्होंने सदर बाजार थाने में आमद कराने के बाद राहुल काला के गोदाम पर छापेमारी की। भनक पाते ही वह फरार हो गया।

उसके बाद टीम जली कोठी स्थित सुहैल उर्फ शीला, जाकिर-26 व सोनू के घर पहुंची। टीम के साथ वाहन चोरों के स्वजन की कहासुनी भी हुई। बीते दिनों देहली गेट पुलिस ने सोतीगंज में स्कूटी कटवाने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान राहुल काला और उसका साथी मोहसिन फरार हो गया था।

देहली गेट पुलिस भी राहुल काला की तलाश कर रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम काम कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल इन दिनों सोतीगंज आॅन डिमांड लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह का ठिकाना बना हुआ है।

इस गिरोह के सदस्यों के नेटवर्क का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जम्मू कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, चेन्नाई सरीखे देश के इलाकों के अलावा नेपाल तक आन डिमांड चोरी की गई गाड़ियां पहुंचाई जाती हैं। इस गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ के लिए एसओजी व साइबर सेल के अलावा एसटीएफ भी अलर्ट पर है।

विगत 28 फरवरी को सदर पुलिस की मदद से एएसपी आईपीएस सूरज राय के निर्देश में गिरोह के एक सदस्य कमल हसन पुत्र जहीर हसन निवासी थाना सिविल लाइन जनकपुरी को दबोचा था। इसके पास से एक लग्जरी कार भी बरामद हुई थी, लेकिन इस गिरोह के बाकी सदस्य अक्कास निवासी सोतीगंज, राशिद निवासी मछली वाली गली सदर, आशिक निवासी ड्रम वाली गली सोतीगंज, व ताहिर निवासी कोतवाली मु.नगर फरार हैं।

एएसपी ने बताया कि शीघ्र ही पूरा गिरोह सलाखों के पीछे होगा। वहीं, दूसरी ओर जानकारी मिली है कि इस गिरोह की दूसरे राज्यों की पुलिस को भी तलाश है। इसी गिरोह के बदमाशों की तलाश में आए दिन दूसरे राज्यों की पुलिस यहां छापेमारी करती है।

माना जा रहा है कि सोतीगंज में इस गिरोह में कई लग्जरी गाड़ियों चोरी की खपाई हैं। पुलिस का मानना है कि यदि गिरोह के सदस्य हाथ आ जाएं तो मेरठ के अलावा दिल्ली समेत दूसरे राज्यों की कार चोरी की कई वारदातों को खुलासा संभव है। साथ ही चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स खरीदने वाले कबाड़ियों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img