Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

हम लबों से कह न पाएं उनसे हाल-ए-दिल…

  • डा. अंजुम जमाली अवार्ड में सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभाशाली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: होश वालों को खबर क्या बेखूदी क्या चीज है, इश्क कीजे फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है, उनसे नजरे क्या मिली रोशन फिजाएं हो गई, आज जाना प्यार की जादूगरी क्या चीज है…गजल सुनाकर सिंगर मुकेश तिवारी ने डा. अंजुम जमाली मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को भैंसाली रोडवेज स्थित चैंबर आॅफ कॉमर्स में लेखक-शायर डा. अंजुम जमाली की याद में आयोजित 12वी बार अवार्ड समारोह में समा बांध दिया।

सभागार में उपस्थित सभी लोग तालिया बजाते हुए गजल की दुनिया में ही खो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जाकिर खान, चेयरमैन, अल्पसंख्यक आयोग दिल्ली सरकार, हाजी ताज मोहम्मद उपाध्यक्ष उर्दू एकेडमी दिल्ली, डा. पुष्पलता, नायाब शहर काजी जैर्नुराशिद्दीन, सहित अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया।

उसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पत्रकारिता, साहित्य, गजल एवं अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों में डा. पापुलर मेरठी, शायरी के लिए शुभम त्यागी, साहित्य सेवा के लिए रोहित कौशिक एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में रक्षित को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक एवं फाउंडेशन के सचिव इ. रिफअत जमाली ने बताया कि जो लोग अपनी कविता या पत्रकारिता के जरिए समाज में जागृति पैदा करते हैं, उनको फाउंडेशन के तरफ से डा. अंजुम जमाली अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। वहीं, दूसरी ओर सिंगर शुभम त्यागी, कवि सुमनेश सुमन एवं मशहूर सिंगर मुकेश तिवारी व रजनी तंवर ने अंजुम जमाली की गजले प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि सुमनेश सुमन ने किया। इस अवसर पर कामनी, प्रीति त्यागी, नाजिश, दानिश, तकदीस, जहीर, फारुकी, अब्दुल आहद, सलीम सैफी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img