जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस योजना की वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित कोर्सो की परीक्षाएं जल्द ही शुरु होने वाली है। जिसकों लेकर विवि की ओर से बुधवार यानि 18 मार्च से इससे संबंधित कोर्सो के परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
यह फार्म विवि की वेबसाइट पर आॅनलाइन भरे जाएंगे। बता दें कि विवि व उससे संबंधित कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत बीएफए, बीएससी बॉयोटेक्नॉलजी, बीएससी आॅनर्स बॉयोटेक्नॉलजी, बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी, बीएससी आॅनर्स माइक्रोबॉयोलॉजी, बीएबीएड, बीपीटी, बीओटी, बीएमएलटी, बीएमबी आरडीआइटी, बीएमएम, बीएससीनर्सिग, एमपीडी आदि पाठ्यक्रमों की सत्र 2020-21 की मुख्य बैक, भूतपूर्व परीक्षाओं के फार्म भरे जाएंगे। फार्म भरने व परीक्षा शुल्क आॅनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। एक अप्रैल तक भरे गए फार्म कॉलेजों में जमा किए जाएंगे। तीन अप्रैल तक कॉलेज भरे गए फार्म को विवि में जमा करेंगे।

