जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: कमिश्नर एवी राजमौली ने गुरुवार को गांव हरड़ फतेहपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव की योजनाओं का निरीक्षण करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी।
गुरुवार दोपहर को कमिश्नर एवी राजमौली क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही गांव में सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। कमिश्नर के निरीक्षण की खबर सुनते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी दौड़ते हुए गांव में पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखी इसमें जूनियर हाई स्कूल की चारदीवारी का रुका हुआ कार्य, जूनियर हाई स्कूल में इंटरलॉकिंग, बस स्टैंड वाले तालाब की सफाई एवं सौंदर्यीकरण, प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में नया लेंटर डलवाना, गांव में खेल मैदान की व्यवस्था की मांग रखी।
कमिश्नर ने एसडीएम को तुरंत इन समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही एसडीएम को गांव को एडाप्ट करने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम में देशपाल रसीदगढ़, मास्टर बाबूराम गोगवान, श्याम पाल सिंह नौजल, सतपाल सिंह नौजल, अरविंद प्रधान हिण्ड, सुरेन्द्र गोगवान आदि मौजूद रहे।

