- वीवी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का कैंप शुरू
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर के वीवी पीजी कॉलेज में राष्टÑीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें पहले दिन छात्र-छात्राओं को एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई।
शुक्रवार को वीवी पीजी कॉलेज में राष्टीय सेवा योजना की प्रथम ईकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश विश्वकर्मा, प्राचार्य डा़ मंजू मगन, कार्यक्रम अधिकारी डा़ भूपेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान आरती शगुन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम अधिकारी डा़ भूपेन्द्र कुमार ने सात दिनों में किए जाने वाले कार्यो के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बच्चों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। अतिथि रमेश विश्वकर्मा ने स्वयं सेवकों को घरेलु उपचार के बारे में बताया। प्राचार्य डा़ मंजू मगन ने एनएसएस के उदेश्यों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नीना छोकरा, डा़ छवि, प्रताप कुमार, पूजा राय, गिरीश नारायण यादव, निर्भय सिंह, अनुराग शर्मा, सतीश, शगुन, आकाश गोयल आदि मौजूद रहे।

