जनवाणी संवाददाता |
शामली: जैन कॉलेज आॅफ एजुकेशन बनत में आयोजित सात दिवसीय रासेयो शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन ग्राम हाथी करौदा में हुआ। जिसमें कॉलेज प्रबंधक दीपक जैन, प्राचार्या व मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी व वीना अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया। निशांत, शीबा, खुशी, सोनम, दीपक, जोनी, कपिल आदि ने नारी शिक्षा व समाज पर प्रस्तुति दी।
छात्रों द्वारा एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान कशिश, द्वितीय स्थान आंचल और तृतीय स्थान पर रीना रही। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बालिका सुरक्षा हेतु टोल फ्री नंबर छात्राओं को बताए। जिसका उपयोग छात्राएं कर सकती है। वीना अग्रवाल ने नारी सम्मान पर अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

