जनवाणी संवाददाता |
मीरापुर: ग्राम खेडी सराय में खाना बनाते समय चुल्हे से निकली चिंगारी के कारण लगी आग से घर का समस्त सामान जलकर राख हो गया। पडोसियो की मदद से आग पर बामुश्किल काबू पाया गया।
ग्राम खेडी सराय निवासी गुलफाम पुत्र जसमत की बेटी की शादी होने वाली थी। शादी के लिये परिवार के लोगो ने दहेज का सामान एकत्र कर रखा था। इसमें कपडे, जेवर, बिजली का सामान व फर्नीचर का सामान आदि शामिल था। गुरूवार को सांय गुलफाम की पत्नी चुल्हे पर खाना बना रही थी।

उसी दौरान चुल्हे से निकली चिंगारी के कारण घर के छप्पर में आग लग गयी। थोडी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पडोस के लोगो की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन जब तक आग बुझाने की कौशिश की गयी तब तक लडकी के दहेज का सामान व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीडित गुलफाम ने बताया कि बेटी की शादी के लिये पांच लाख रुपए का सामान एकत्र किया हुआ था जो आग में जलकर नष्ट हो गया।

