जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास के विभ्रिन्न क्षेत्रों में किए गए रिफार्म, परफार्म एंड ट्रांसफार्म प्रयासों से जन सामान्य को अवगत कराने को शुक्रवार को जिला पचांयत सभागार में भव्य कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, विधायक बुढाना उमेश मलिक सदस्य राज्य महिला आयोग डा. प्रियंवदा तोमर, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने किया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके उपरांत अतिथिगणों, जनप्रतिनिधिगणों ने सूचना विभाग द्वारा जनपद व विधानसभावार प्रकाशित ‘वर्षों में जो ना हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया’ नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में मा़ अतिथिगणों, जनप्रतिनिधिगणों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र वितरित किये गये, जिसमें नौ वृद्धावस्था पेंशनरों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, पारिवारिक लाभ योंजना के अन्तर्गत छह महिलाओं को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
पांच पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों का वितरण, निराश्रित महिला पेशन योजनान्तर्गत 10 लाभार्थियों को स्वीकृतिपत्रों का वितरण, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत शहरी क्षेत्र के 10 पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का वितरण सहित अन्य योजनाआें के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रों व प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बॉथम ने प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लोगों को बधाई दी एवं कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है। कार्यक्रम में विधायक बुढाना उमेश मलिक ने प्रदेश सरकार द्वारा मानव की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का कार्य किया गया।
सभी को स्वस्थ रखने, आत्म संतुिष्ट का भाव विकसित करने का कार्य हुआ, वहीं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारो से प्रेरित गरीबों, किसानो, मजदूरो, महिलाओं, नवजवानो सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण व उत्थान के लिये कार्य किया गया।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की सभी योजनाओं के प्रति संवेदनशील है और पूरे प्रयासों से उन्हे लागू करा रहा है। इसके उपरांत अतिथिगणों, जनप्रतिनिधिगणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं प्रदर्शनी में स्थापित विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, भाजपा की महामंत्री सुषमा पुंडीर, जिला मंत्री साधना सिंघल, अंजलि चौधरी, महेशो चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरेन्द्र पाल, अमिता चौधरी, क्षेंत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, लाभार्थीगण व भारी संख्या में जन सामान्य मौजूद रहा।

