जनवाणी संवाददाता |
शामली: 85 यूपी बटालियन शामली के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के जूनियर डिविजन की एक सर्टीफिकेट की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 290 में 41 कैडेट्स अनुपस्थित रहे।
रविवार को शामली शहर के वीवी इंटर कॉलेज में 85 यूपी बटालियन शामली से संबंध जनपद के विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स की ए सर्टिफिकेट की परीक्षा प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आरके रोशन की देखरेख में हुई। परीक्षा में 290 कैडेट्स पंजीकृत थे जिनमें से 249 कैडेट्स परीक्षा में शामिल रहे और 41 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में सर्वप्रथम लिखित परीक्षा हुई। इसके बाद ड्रील, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटिल क्राफ्ट, कम्यूनिकेशन की परीक्षा ली गई। परीक्षा से पूर्व कैडेटों को संबोधित करते हुए कर्नल आरके रोशन ने कहा कि एनसीसी में यह आपकी प्रथम परीक्षा है जिसको पूरे जोश, उत्साह व विश्वास के साथ करना है तथा स्वयं पर पूरा विश्वास रखते हुए पूर्ण मनोयोग से परीक्षा देनी है।
साथ ही भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में अपनी सम्पूर्ण तैयारियोंके साथ आत्मविश्वास के साथ ही जीवन के उच्चतम आयामों तक पहुंचना है।
इस मौके पर सूबेदार वीरेंद्र सिंह, सूबेदार सुरेश, चीफ आफिसर अशोक कुमार, नीरज कुमार, डा. विजय कुमार, अरबाज खान, लक्ष्मी गर्ग, मयंक द्विवेदी, हवलदार अजय रवि, रजनीश कोरी आदि मौजूद रहे।

