- विनायक कालेज का सात दिवसीय रासेयो शिविर का समापन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: सोमवार को विनायक कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सातवें दिन सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। रासेयो का विशेष शिविर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के रूप में मनाया गया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे रासेयो छात्र मनप्रीत गौतम बीएलएड प्रथम वर्ष ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में उपस्थित सभी अतिथि गणों व रासेयो छात्र/छात्राओं को विस्तारपूर्वक समझाया। इसके बाद बीएलएड प्रथम वर्ष की रासेयो छात्राओं में मानसी चौधरी, प्रियंका चौधरी, रिया, आराध्या ने हम होंगे कामयाब गीत प्रस्तुत किया तथा बीए प्रथम वर्ष की रासेयो छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाकर प्रांगण को भक्तिमय कर दिया।
रासेयो छात्रा खुशी, महिमा, शहरीन, प्रीति, पूजा, ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कितना जरूरी है नुक्कड़ नाटक पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रबन्ध निदेशक राकेश कुमार ने अपने विचारों में रासेयो छात्र/छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम अधिकारी संदीप सिंह व हिमांशु शर्मा ने प्रथम दिन से लेकर सातवें दिन तक किए सभी कार्याें पर छात्र/छात्राओं का आभार प्रकट किया।
समापन समारोह कार्यक्रम के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार, डा. तुकमान सिंह, मुख्य अतिथि सोनवीर सिंह ग्राम प्रधान विश्नोईवाला, संकोच कुमार ग्राम प्रधान महेश्वरी जट, अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा पवार, सहायक प्रधान अध्यापिका उदिति चौहान ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित किया।
इस सात दिवसीय विशेष शिविर को सफल बनाने में अमित ठाकुर, धर्मपाल सिंह, रश्मि चौधरी, कमल सिंह राठी, रूपिन कुमार, यशपाल सिंह, दृष्टि चौधरी, रूकसार दानिश चतुर्थ श्रेणी में नरपाल, कामेन्द्र आदि का सहयोग रहा।

