Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

डीएम ने जारी की कोरोना की गाइड लाइन, महामारी अधिनियम लागू

  • कोरोना ने पार्टियों के आयोजन पर लगाई रोक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में गाइड लाइन जारी करते हुए कहा है कि अब सार्वजनिक रूप से पार्टियों और आयोजनों पर रोक लगा दी है। अगर किसी ने इसका उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी।

जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा है कि बिना सक्षम अनुमति के सभी प्रकार की पार्टियां, आयोजन, सभाएं और उससे जुड़े आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। सार्वजनिक क्षेत्रों में सामाजिक दूरियां, मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। साठ वर्ष से अधिक आयु और दस साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी कार्यक्रम में शामिल न किया जाए।

DM K Balaji
के. बालाजी, जिलाधिकारी

डीएम ने कहा कि अगर कोई इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो महामारी अधिनियम के तहत दंडनीस अपराध होगा। गौरतलब है कि 24 मार्च 2020 की रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। इस लॉकडाउन ने पूरे देश के विकास को जहां ब्रेक लगा दिया था वहीं बच्चों का स्कूल से संबंध खत्म कर दिया था। कहने को संपूर्ण लॉकडाउन जून में समाप्त हो गया था, लेकिन अन्य तरीकों से बाजारों, सिनेमाघरों, माल्स आदि बंद रखे गए थे।

शादियों में पहले पचास फिर सौ और अंतिम संस्कार में बीस लोगों की अनुमति दी गई थी। नये वर्ष में जनवरी से लेकर दस मार्च तक कोरोना संक्रमितों की वृद्धि पर विराम लग गया था लेकिन जिस तरह से पूरे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त गाइड लाइन जारी कर दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में डीएम की तरफ से गाइड लाइन जारी की गई है।

वैसे भी शासन के निर्देश पर 31 मार्च तक कक्षा आठ तक के स्कूल बंद कर दिये गए हैं और जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही है वहां कोरोना नियमों के तहत परीक्षाएं कराने को कहा गया है। जिस तरह से शासन स्तर पर कोरोना के नियंत्रण के लिये कार्रवाई की जा रही है उसको देखते हुए लोगों के मन में यह भय बना हुआ है कि कहीं गत वर्ष की तरह इस बार भी संपूर्ण लॉकडाउन न लग जाए।

कोरोना की चेन ने उड़ाई नींद, 20 केस

एक बार फिर से कोरोना की चेन बनने लगी है। कोरोना की चेन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा कर रख दी है। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को संक्रमण के 20 नए केस आए हैं। इनमें से 14 केस ऐसे हैं जो एक ही परिवार से संबंधित हैं। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि मंगलवार को 4200 सैंपल जांच को भेजे गए थे। जिनमें 20 संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि 1653 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जहां तक कुल संक्रमित का सवाल है तो जनपद में यह आंकड़ा अब 21555 पर जा पहुंचा है।

हालांकि अच्छी बात यह है कि संक्रमण से उपचार के दौरान होने वाली मौतों पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है। 409 के अंक पर मौत के आंकड़ा स्थित है, लेकिन बड़ी चिंता एक बार फिर से कोरोना की चेन बनने को लेकर है। संक्रमण के 20 केसों में से 14 मामले ऐसे हैं जो चार परिवारों में कांटेक्ट से आए हैं। संक्रमित केसों में ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में एक ही परिवार में चार संक्रमित, दौराला पबरसा में एक, आई ब्लॉक शास्त्रीनगर एक, विश्वा कॉम्प्लेक्स दिल्ली रोड तीन केस, नंद विहार रोहटा रोड एक, फाजलपुर बैंक रोड एक, तारापुरी गुरुद्वारा रोड एक, शास्त्रीनगर सेक्टर आठ चार व स्याल एक ही परिवार में चार केस। संक्रमितों में 14 पुरुष व छह महिलाएं हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...

Bengal News: ममता बनर्जी पर भाजपा का कानूनी वार, कोलकाता में दर्ज कराई शिकायत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता नाजिया इलाही खाने...

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का भाजपा पर कटाक्ष, ‘काला चश्मा लगाकर जनता को गुमराह करने वाले’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_imgspot_img