Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा खेल

  • मोरना ब्लॉक में कई ऐसे जोड़ों की कराई गई शादी, जो पहले से ही थे शादीशुदा
  • सरकारी धन का जमकर किया जा रहा दुरुपयोग, अधिकारी कह रहे जांच कराने की बात

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में बड़ा खेल कर दिया गया। मोरना ब्लॉक में कराई गई 10 जोड़ों की शादी में से चार ऐसे जोड़ों की शादी करा दी गई, जो पहले से ही शादीशुदा थे। इतना ही नहीं लाभार्थियों को भी योजना का पूरा लाभ प्रदान नहीं कराया गया, बल्कि उनसे टेंट व खाने के नाम पर छह-छह हजार रूपये की कटौती कर ली गई।

बुधवार को मोरना ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें दस जोड़ों की शादी कराई गई। इस विवाह समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला रहे। पण्डित अवनीश मिश्रा ने वेदिक मंत्रोचारण एंव मोहम्मद ने निकाह की रस्म समपन्न कराई।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, विनोद शर्मा चैयरमेन, अजय कृष्ण शास्त्री, डा बीरपाल सहरावत आदि ने नव दम्पती को आर्शीवचन दिया। संचालन एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा ने किया। इस मोके पर बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव, एडीओ सुधीर बालियान, सुभाषचंद, रामपाल, प्रेमनाथ आदि ने कार्यक्रम आयोजन मे मुख्य भूमिका निभाई।

गरीब और पिछड़े वर्ग को ऊपर उठाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाएं समय-समय पर लागु करती रहती है. प्रदेश में महिलाओं, लड़कियों की स्थिति को बेहतर करने के लिए सरकार विवाह हेतु शादी अनुदान योजना लेकर आई थी।

योजना के अंतर्गत परिवार को लड़की की शादी के आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। यह योजना पहली बार 2015 में अखिलेश सरकार में विवाह हेतु शादी अनुदान योजना के नाम से शुरू हुई थी, जिसे 2017-18 योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा नए तरीके से लांच किया गया।

इस योजना के तहत वित्तीय सहायता राशि के रूप में 51 हजार रूपये की वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के खाते में दी जाती है। यदि 10 आवेदन एक साथ आ जाये, तो सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाता है। इस दौरान दरियापुर निवासी आराधना, इलाहाबांस निवासी प्रियंका, नंगला बुजुर्ग निवासी पूजा देवी, खोकनी निवासी प्राची, नंगला बुजुर्ग निवासी निशा, अथाई निवासी सोनिका, निरगाजनी निवासी शीतल व नीतू, युसुफपुर निवासी सोबिया व सोनी की शादी कराई गई।

ग्राम प्रधान निरगाजनी ने बताया कि शीतल व नीतू की शादी करीब डेढ माह पूर्व हो चुकी थी, जिनकी इस समारोह में औपचारिकता निभाई गई है। इसके अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जान मौहम्मद ने बताया कि पूजा देवी की शादी पूर्व में हो चुकी है, इसकी भी औपचारिकता निभाई गई है। इसके अलावा सूत्रों ने जानकारी दी कि सोबिया की भी पूर्व में शादी हो चुकी है और इस समारोह में योजना का लाभ लेने के लिए औपचारिकता निभाई गई है।

खाने व वयवस्था के नाम पर वसूले छह हजार रूपये

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के लिए लाभाथी को 51 हजार रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार ने लगभग 2 करोड़ का बजट जारी किया है। महिलाओं के लिये लाभकारी योजना से बहुत लड़कियों का जीवन बन सकता है। सरकार की पूरी कोशिश है कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकें।

इसके लिए वो सर्वे और कैंप भी लगाती रहती है। सरकार की इन सभी कौशिशों को सरकारी कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। मोरना ब्लॉक में हुई दस शादियों में 51 हजार रूपये की वित्तीय सहायता दिये जाने के बजाए यहां पर 35 हजार रूपये लाभार्थी को दिये गये, जबकि दस हजार रूपये का सामान बताया गया, जबकि लाभार्थियों का आरोप है कि इस सामान की बाजारी कीमत पांच हजार से अधिक नहीं है। इसके अलावा लाभार्थी व्यवस्था व खाने के नाम पर भी छह हजार रूपये की वसूली की गई।

योजना में पारदर्शिता लाने को की थी आफ लाइन व्यवस्था

इस योजना में पहले बहुत से फजीर्वाड़े हो रहे थे, जो झूट बोलकर, गलत जानकारी देकर आवेदन कर देते थे, जिसका कोई सत्यापन प्रक्रिया नहीं थी, जिससे गलत लोगों को भी पैसे मिल जाया करता था। इसी फर्जीवाड़े से बचने के लिए सामूहिक विवाह योजना को आफलाइन किया गया था।

शहर में रहने वालों को इस योजना में आवेदन के लिए शहर प्रबंधक आफिस (नगर पालिका या नगर निगम) में जाकर संपर्क करना होता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने गांव की पंचायत, ब्लॉक या जिला प्रबंधक आफिस में संपर्क करते हैं।

योजना से सम्बंधित एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद, जरुरी दस्तावेज अटैच किये जायेंगे, जिसके बाद बीडीओ आफिस इन आवेदनों को अच्छे से जांचेगा। शहर में आवेदन का सत्यापन एसडीएम आफिस में होगा। यहाँ से चयनित लोगों की एक लिस्ट जारी होगी। जिसका नाम इस लिस्ट में होगा, उसे ही इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।

‘‘ यह मामला संज्ञान में नहीं है, मामले की जांच कराई जायेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी’’
                                                                     -जैनेन्द्र कुमार, एसडीएम, जानसठ

‘‘ दोबारा शादी होने के बारे में जानकारी नहीं थी, यदि मामले में सच्चाई पाई गई, तो सत्यापन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी’’                           -प्रभात श्रीवास्तव, बीडीओ, मोरना

‘‘ मुख्यमुत्री सामूहिक विवाह योजना में मुख्य अतिथि बनाया गया था, लाभार्थी कौन थे, इसके बारे में व्यक्तिगत जानकारी नहीं थी, यदि इस योजना का लाभ गलत लोगों को दिलवाया गया है, तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जायेगी’’                                                                                   -विजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष, भाजपा

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img