Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

मुंबई, भाषा: वैश्विक बाजारों के मिलजुले रुख तथा किसी तरह के संकेतकों के अभाव के बीच शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार स्थिर रुख के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 14.23 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,854.55 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.20 अंक या 0.13 प्रतिशत के लाभ से 11,464.45 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर सबसे अधिक 2.30 प्रतिशत चढ़ गया। टीसीएस, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, टाइटन और इन्फोसिस के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.71 प्रतिशत तक नीचे आ गए। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 497.37 अंक या 1.29 प्रतिशत लाभ में रहा। वहीं साप्ताहिक आधार पर निफ्टी में 130.60 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि भारतीय बाजार लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए। भारत-चीन के बीच सीमा तनाव को समाप्त करने के लिए बातचीत में कुछ प्रगति से बाजार मामूली लाभ दर्ज कर पाए।
उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों का दूसरी तिमाही नतीजा अच्छा रहने की उम्मीद के बीच आईटी शेयर लाभ में रहे। हालांकि, साप्ताहिक आधार पर बाजार ने 1.2 प्रतिशत का लाभ दर्ज किया है, लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अब तक इस महीने 4,500 करोड़ रुपये की निकासी की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच गुरुवार को मॉस्को में हुई वार्ता में पांच-सूत्रीय रूपरेखा पर सहमति बनी है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.58 प्रतिशत की बढ़त में रहे।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img