Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

नगर पंचायत का बाबू मिला जांच में दोषी, जिलाधिकारी ने किया निलंबित

  • जनवाणी ने प्रमुखता के साथ बाबू प्रकरण को लेकर छापी थी खबरें

जनवाणी संवाददाता |

लावड़: नगर पंचायत लावड़ के बाबू को जांच में दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया। पूर्व में तत्कालीन ईओ व बाबू की शिकायत पूर्व मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से की गई थी।

नगर पंचायत लावड़ में बाबू असलम तैनात है। असलम नगर पंचायत लावड़ के साथ हर्रा व खिवाई का भी चार्ज संभाल रहा था। असलम पर खिवाई नगर पंचायत में अवर अभियंता के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगा था। वहीं, मलियाना निवासी एक व्य‌‌क्ति ने असलम की सफाई कर्मचारी से टैक्स वसूलने वाले पद पर की गई नियुक्ति को गलत बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसको लेकर जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच में असलम पर लगे आरोप सही पाए गए, जिस पर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी के बालाजी ने असलम को निलंबित कर दिया। ईओ सुधीर सिंह का कहना है कि असलम को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img