Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

भाजपा इनको बनाया उम्मीदवार, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: बीजेपी ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। महेश जीना को इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। ये सीट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली है। महेश जीना सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई हैं। महेश कल अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं

महेश जीना को सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि ”श्री महेश जीना जी को सल्ट विधानसभा उपचुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप न सिर्फ प्रचंड जीत दर्ज करेंगे, बल्कि सल्ट के लिए स्व. सुरेंद्र सिंह जीना जी के जो सपने अधूरे रह गए थे, उन्हें भी पूरा करेंगे।”

वोटरों को मिलेगा अतिरिक्त समय

उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदाताओं को एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। ऐसा कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने में लगने वाले समय को देखते हुए किया गया है। वोटरों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ मास्क और हैंड सैनेटाइजर का प्रयोग करने की अपील की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img