Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन फार्म खरीदने के लिए जोश में दिखाई दिए दावेदार

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जहां सभी दावेदार ताल ठोंक कर जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं ,इसी के साथ खंड विकास कार्यालय नजीबाबाद में नामांकन फार्म खरीदने के लिए भी दावेदारों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

बुधवार को फार्म खरीदने वालों की काफी भीड़ देखी गयी। फार्म के लिए दावेदार लाइन में लगे दिखायी दिए। प्रधान पद के 268 नामंकन फार्म, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 98 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 57 फार्म की बिक्री की गई। नामांकन फ़ार्मो की बिक्री प्रभारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत ऋषि कुमार की देखरेख में की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img