Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

रासेयो से परोपकार की भावनाओं को आत्मसात करें: अभिमन्यु

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कालेज में रासेयो शिविर के अंतिम दिन छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिविर का समापन किया। साथ ही सभी को शिविर में दी गयी प्रेरणा को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कालेज में रासेयो शिविर के अंतिम दिन शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज समिति के सचिव सुप्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने करते हुए छात्राओं को शिविर में सम्मिलित होने की बधाई दी और कहा कि शिविर के द्वारा परोपकार की भावनाओं को जीवन में आत्मसात करें। इससे जीवन में आत्मिक सुख अनुभूति होती है वह अनमोल है।

कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने स्वंय सेविकाओं को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शमा परवीन एवं निर्मला ने बताया ही समापन समारोह में छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गान एवं अनेक मनमोहक कार्यक्रमों द्वारा प्रस्तुति प्रदान की और सभी को भावविभोर कर दिया। सभी छात्राओं को इस अवसर पर उपहार प्रदान किए गए।

छात्राओं ने शिविर के संस्मरण साझा किए और कहा कि यह शिविर हमारे जीवन में हमेशा अपनी याद बनाए रखेगा इस अवसर पर ममता आर्य, प्रवीण कुमार, विनेश, सुमन शर्मा, वंदना, अश्वनी मानव, संजय सैनी, नितिन वशिष्ठ, प्रेमवती, रामकिशोर, अनिल, अनीता आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img