- प्रधान पद के 82, क्षेत्र पंचायत के 27 व ग्राम पंचायत सदस्य के 31 नामांकन पत्रों की बिक्री
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे दिन नामांकन पत्रों की जमकर बिक्री हुई और यहां बुधवार को काफी उम्मीदवारों ने पहुंचकर कई-कई नामांकन पत्र खरीदे। जिला पंचायत सदस्य के वार्डों के लिए अभी तक 55 नामांकन पत्र बेचे जा सकें और सबसे अधिक नामांकन पत्र वार्ड नंबर चार व तेरह में खरीदे गए है।
यहां पर आठ-आठ नामांकन पत्रों के सेट खरीदे। बागपत ब्लॉक में प्रधान के 82, बीडीसी 27, पंचायत सदस्य के 31 व खेकड़ा व पिलाना ब्लॉक में नामांकन पत्र खरीदे गए है। साथ ही नामांकन कक्ष के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद नामांकन पत्र काफी तेजी से खरीदे जा रहे है। जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीदने के लिए पहुंच रहे है। पहले दिन यहां मात्र जिला पंचायत के चार तो दूसरे दिन 94 नामांकन पत्र ही खरीदे गए थे। लेकिन बुधवार को तीसरे दिन नामांकन पत्रों की जमकर बिक्री हुई।
यहां कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य वार्ड के उम्मीदवारों ने जमकर नामांकन पत्र खरीदे। एक-एक उम्मीदवार ने कई-कई नामांकन पत्रों का सेट खरीदा, ताकि गलती होने पर दूसरा नामांकन पत्र भरा जा सकें। दूसरे दिन जिला पंचायत के सदस्य पद के लिए 55 नामांकन पत्र खरीदे गए। इनमें वार्ड नंबर एक में एक, तीन में चार, चार में आठ, पांच में दो, आठ में पांच, नौ में छह, दस में दो, ग्यारह में दो, बारह में दो, तेरह में आठ, 16 में दो, 17 में पांच, 19 में छह, बीस में दो नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं बागपत ब्लॉक में भी प्रधानी, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र भी खरीदे गए है।
इनमें न्याय पंचायत स्तर पर सरूरपुर कलां में प्रधान के सात, बीडीसी के छह, ग्राम पंचायत सदस्य के 15, सुल्तानपुर हटाना में प्रधान के 16, बीडीसी के शून्य, ग्राम पंचायत सदस्य के 13, नौरोजपुर गुर्जर में प्रधान के 11, बीडीसी के 11, ग्राम पंचायत सदस्य के तीन, गाधी में प्रधान के छह, बीडीसी के दो, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य, धनौरा सिल्वरनगर में प्रधान के 13, बीडीसी के दो, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य, मीतली रामपुर में प्रधान के 25, बीडीसी के छह, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य, सूजरा में प्रधान के तीन, बीडीसी के शून्य, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य पत्र खरीदे गए है।
वहीं खेकड़ा त्रिस्तरीय चुनाव के लिए बुधवार को सांकरौद न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए 14, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 18 व सदस्य पद के लिए 2, फुलेरा न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए 21, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2 व सदस्य पद के लिए 3, •ोड़ापुर न्याय पंचायत के लिए ग्राम प्रधान पद के लिए 15, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक व सदस्य पद के लिए 14, फिरोजपुर न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 9, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक व सदस्य पद के लिए एक बड़ागांव, न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 6 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 5, काठा न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान सदस्य पद के लिए 5 व क्षेत्र पंचायत पद के 3 पदों के लिए, ललियाना न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 4 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 3 पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए।

