Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

किशोर के हत्यारे दो आरोपियों को जेल भेजा

  • बच्चों के विवाद में अरोपियों ने पीट-पीट की उतारा था मौत के घाट

जनवाणी ब्यूरो |

अफजलगढ़: गांव सीरवासुचंद में बच्चों के बीच हुई आपसी कहासुनी के दौरान किशोर की मौत के मामले में दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद में राम अवतार पुत्र दलपत सिंह का 12 वर्षीय बेटा अनिकेत बुधवार की शाम छह बजे गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था।

इसी दौरान हरि सिंह के लड़के अमन से उसका किसी बात को लेकर कुछ विवाद हो गया। बच्चों के झगड़े में अमन का पिता हरि सिंह और ताऊ राम सिंह भी आ गए। जिन्होंने अनिकेत को बुरी तरह मारा पीटा था।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता रामअवतार की तहरीर पर पुलिस ने हरि सिंह और राम सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्जकर ली थी।

शनिवार को जसपुर तिराहे बस स्टैंड अफजलगढ़ से भागने की फिराक में खड़े हरि सिंह व राम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। उधर कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जसपुर तिराहे अफजलगढ़ बस स्टैंड से हरि सिंह व राम सिंह को पकड़कर जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img