Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव: जिला पंचायत के 57 नामांकन पत्रों की बिक्री

  • जिला पंचायत वार्ड आठ, पंद्रह, सोलह व बीस से खरीदने नहीं पहुंचा कोई भी प्रत्याशी नामांकन पत्र
  • बागपत ब्लॉक में प्रधान के 89, क्षेत्र पंचायत के 31 व ग्राम पंचायत सदस्य के 17 नामांकन पत्रों बिके

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरूवार को नामांकन पत्रों की जमकर बिक्री हुई। यहां जिला पंचायत के 57 नामांकन पत्र खरीदे गए और जिला पंचायत वार्ड आठ, पंद्रह, सोलह व बीस से नामांकन पत्र खरीदने के लिए कोई भी प्रत्याशी नहीं पहुंचा। वहीं बागपत ब्लॉक में प्रधान के 89, क्षेत्र पंचायत के 31 व ग्राम पंचायत सदस्य के 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन पत्रों के लिए पूरा दिन भीड़ उमड़ी रही और वहां पुलिस बल भी तैनात रहा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने के लिए काफी प्रत्याशी पहुंच रहे है, क्योंकि हर कोई चुनाव लड़ना चाहता है और इसके लिए पहले ही नामांकन पत्र खरीदने के बाद सभी तैयारी पूर्ण करना चाहता है। गुरूवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य वार्ड के उम्मीदवारों ने जमकर नामांकन पत्र खरीदे। एक-एक उम्मीदवार ने कई-कई नामांकन पत्रों का सेट खरीदा, ताकि गलती होने पर दूसरा नामांकन पत्र भरा जा सकें। चौथे दिन जिला पंचायत के सदस्य पद के लिए 57 नामांकन पत्र खरीदे गए।

इनमें एक में दो, दो में एक, तीन में छह, चार में दो, पांच में चार, छह में पांच, सात में सात, नौ में दस, दस में तीन, 11 में चार, 12 में दो, 13 में तीन, 14 में तीन, 17 में दो, 18 में दो, 19 में एक नामांकन पत्र खरीदा गया। वहीं बागपत ब्लॉक में भी प्रधानी, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र भी खरीदे गए है। इनमें न्याय पंचायत स्तर पर सरूरपुर कलां में प्रधान के 11, बीडीसी के चार, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य, सुल्तानपुर हटाना में प्रधान के 12, बीडीसी के एक, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य, नौरोजपुर गुर्जर में प्रधान के 20, बीडीसी के 11, ग्राम पंचायत सदस्य के दो, गाधी में प्रधान के 13, बीडीसी के पांच, ग्राम पंचायत सदस्य के 10, धनौरा सिल्वरनगर में प्रधान के छह, बीडीसी के चार, ग्राम पंचायत सदस्य के पांच, मीतली रामपुर में प्रधान के 16, बीडीसी के छह, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य, सूजरा में प्रधान के 11, बीडीसी के शून्य, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य पत्र खरीदे गए है। वहीं खेकड़ा में काठा न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 5, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 12 व सदस्य पद के लिए 3, साकरोद न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 9 व सदस्य पद के लिए 4 बड़ा गांव न्याय पंचायत के लिए ग्राम प्रधान पद के लिए 16 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 7 व सदस्य पद के लिए 14 फिरोजपुर न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 15 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1 व सदस्य पद के लिए 12 भेड़ापुर न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 4 व सदस्य पद के लिए 1ललियाना न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए 44 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 10 व सदस्य पद के लिए 8 फुलेरा न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 8 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 6 व सदस्य पद के लिए 10 फार्म खरीदे गए।

नो-ड्यूज के लिए लगी लंबी लाइन

जनपद में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को 20 जिला पंचायत सदस्य, 244 ग्राम प्रधान, 502 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 3322 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान होना है। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन कराने के लिए ब्लॉक, जिला पंचायत और बैंकों में नो ड्यूज लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही है। इससे प्रत्याशियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक प्रत्याशी कर सकेगा चार सेट जमा

चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की गाइड लाइन जारी कर दी है। गाइड लाइन के अनुसार एक प्रत्याशी नामांकन के चार सेट की जमा कर सकेंगा। हालांकि प्रत्याशी को जमानत राशि एक बार ही जमा करनी होगी। चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी अपने क्षेत्र का मतदाता होना अनिवार्य होना चाहिए, जबकि प्रस्तावक उसी वार्ड का मान्य माना जाएगा, जिस वार्ड से प्रत्याशी चुनाव लड़ रह है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img