Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

खाने के पैसे मांगने पर डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने हंगामा काटा

  • ढाबे के स्वामी को ढाबा बन्द कराने की धमकी

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: ढाबे पर खाना खिलाना ढाबा स्वामी को उस समय मंहगा पड़ गया जब खाने के पैसे मांगने पर नशे में धूत पुलिसकर्मियों ने जमकर हंगामा काट डाला।जिसके बाद पुलिसकर्मी ढाबे को बंद कराने की धमकी देकर चले गए।

नांगल-चंदक मार्ग पर नांगल निवासी मुनिदेव कुमार ने ढाबा खोल रखा है।  ढाबा स्वामी का आरोप है कि डायल 112 की 2430 और 2431 के नम्बर की गाड़ियों के पुलिसकर्मी ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचे। खाना खाने के बाद जब दोनों पुलिसकर्मियों से ढाबा स्वामी ने खाने के पैसे मांगे तो दोनों पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए।

ढाबा बन्द कराने की धमकी देते हुए , दोनो पुलिसकर्मियों ने ढाबे पर जमकर हंगामा काटा। पुलिसकर्मियों की इस हरकत से ढाबा स्वामी अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए पुलिसकर्मियों से बिना पैसे दिए बैगर ही जाने और शांत होने की गुहार लगाता रहा।

पुलिसकर्मियों की इस हकरत से परेशान ढाबा स्वामी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इस मामले में नांगल थाना प्रभारी संजय पंचाल ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और पूरी जानकारी से उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। डायल 112 के प्रभारी धोनी ने बताया कि ढाबा स्वामी द्वारा इस मामले में शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img