Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बरसात से पहले की जाएगी नालों की सफाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट बोर्ड की ओर से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुधारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बोर्ड बैठक में बोर्ड अध्यक्ष की नाराजगी के बाद से क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है। इसके लिये सफाई कर्मचारियों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। सभी वार्ड मेंबर अपने क्षेत्र की व्यवस्था पर नजर बनाये हैं।

कैंट बोर्ड बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियन अर्जुन सिंह राठौर ने छावनी क्षेत्र में स्थित आबू नाले में फैली गंदगी व क्षेत्र के वार्डों में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सभी वार्ड मेंबरों से उनके वार्डों में सफाई व्यवस्था सही कराने के लिये अपील की थी।

जिसके बाद कैंट बोर्ड की ओर से आबू नाले की सफाई शुरू करा दी गई। सफाई अधीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि उनकी ओर से आबू नाले की सफाई करा दी गई है। कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारियों को कैंट बोर्ड के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने का जिम्मा दिया गया है।

कर्मचारियों को सफाई करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा बरसात से पहले सभी नाले नालियों की भी सफाई करा दी जाएगी।

इसके लिये कर्मचारियों को भी लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वच्ता सर्वेक्षण को लेकर पहले से ही क्षेत्र में सफाई कराई जा रही थी। गांधी बाग में भी सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलाव अन्य वार्डों को भी ध्यान रखा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img