- आज से शुरू हुईं दिल्ली वाया शामली-सहारनपुर ट्रेनें
- मास्क, सोशल डिस्टेंस न होने से कोरोना का खतरा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: एक साल पहले लॉकडाउन के बाद दिल्ली वाया शामली सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर तीन ट्रैनों का संचालन शुरू हो गया। ट्रेनें चलने से यात्रियों को जहां राहत मिलेगी वहीं किराया दो गुणा होने से जेब पर भी बोझ बढ़ेगा। हालांकि पहले दिन ज्यादा यात्री नहीं थे। मास्क तथा सोशलन डिस्टेंसिंग न होने के कारण कोरोना के खतरे से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
सोमवार को उत्तर रेलवे ने दिल्ली वाया शामली सहारनपुर मार्ग पर तीन ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि सोमवार की सुबह 06.40 बजे शामली स्टेशन से 04466 बनकर पैसेंजर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन दिल्ली 10.15 बजे पहुंची और सभी स्टेशनों पर रुकती हुई पहुंची।
दूसरी ट्रेन 04429 बनकर 06.05 बजे दिल्ली से चलकर रात 09.15 बजे शामली पहुंची। तीसरी ट्रेन 04465 आठ बजे दिल्ली से शामली के लिए रवाना होगी जो शामली में रात 11 बजे पहुंंगी। छह अप्रैल को सहारनपुर से पैसेंजर ट्रेन 04430 चलकर शामली सुबह 8.45 बजे पहुंचेगी और शामली से रवाना होकर साढ़े 12.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

