जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: बसपा के सहारनपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी कुलदीप बालियान ने कहा कि देश-प्रदेश की सरकारों से जनता का मोहभंग हो गया है। चारों और लूट, अपहरण, हत्या और बलात्कार हो रहे हैं।
बुधवार को मुख्य सेक्टर प्रभारी कुलदीप बालियान जिला पंचायत चुनाव को लेकर थानाभवन चरथावल रोड पर स्थित महिपाल सिंह के आवास पर बसपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कुलदीप बालियान ने कहा कि देश-प्रदेश की सरकारों से जनता का मोहभंग हो गया है।
चारो ओर लूट, अपहरण, हत्या और बलात्कार हो रहे हैं। कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सरकार में शामिल लोग जनता की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसी स्थिति में सरकार को करारा जवाब देने के लिए जनता इस सरकार को जिला पंचायत चुनाव में सबक सिखाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश पाल व संचालन हरपाल कश्यप ने किया।
इस मौके पर सहारनपुर मंडल के मुख्य कोअर्डिनेटर जगपाल सिंह ननोता, सुशील नाहरिया, मुख्य कोअर्डिनेटर चेनपाल, सुनील जाटव, डा. अमन कुमार, वेद प्रकाश जाटव, प्रदीप कुमार यारपुर, प्रदीप कोरी, विक्रांत बर्मन, हरपाल कश्यप, शब्बी आजम खान, परशुराम कश्यप आदि मौजूद रहे।

