Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

अनुपस्थित एआरओ-आरओ के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश

  • बुधवार को नामांकन जमा करने से पहले प्रशिक्षण से रहे नदारद

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण में आगामी 13 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए बुधवार को निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों को जिलाधिकारी की निगरानी में प्रशिक्षण दिया गया। पहले ही दिन प्रशिक्षण से आधा दर्जन से अधिक आरओ/ एआरओ नदारद रहे जिनके खिलाफ कार्यवाही के जिलाधिकारी जसजीत कौर ने निर्देश दिए।

जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत के नामांकन के लिए नियुक्त निर्वाचन/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/ परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी तिवारी एवं प्रशिक्षण टीम के सह प्रभारी डा. अजय बाबू शर्मा तथा डा. अमित मलिक ने निर्वाचन/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों को पावर पाइंट के माध्यम से गहन प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने निर्वाचन/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण को अच्छी तरह से समझ लें और जो जिज्ञासा है उसको भी साथ-साथ दुरुस्त कराते रहे। इसके अतिरिक्त राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तिका का अच्छी तरह से ज्ञानवर्धन जरूर कर लें ताकि जो भी आपके डाउट्स हैं वह दुरुस्त हो जाए।

प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित निर्वाचन/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत सकुशल संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए जिस अधिकारी को निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जो दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका निर्वहन प्राथमिकता के आधार पर करें।

साथ ही, सभी पोलिंग स्टेशनों पर बिजली, पानी एवं कमरों की खिड़की एवं गेट आदि की व्यवस्था को देखते हुए पहले से ही दुरुस्त कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे निर्वाचन/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों के बारे में अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले एआरओ/ आरओ के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने अनुपस्थित रहने वाले एआरओ/आरओ खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

अनुपस्थित आरओ/ एआरओ

नामांकन पत्र जमा किए जाने से पहले दिए गए प्रशिक्षण से बुधवार को जो आरओ/ एआरओ अनुपस्थित रहे, उनमें गन्ना विकास निरीक्षक मुकेश कुमार राठी, जल निगम के जेई सौरभ गुप्ता, आरईडी के जेई बृजेश कुमार, भूमि संरक्षण विभाग के जेई कुलदीप कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजपाल सिंह, कांधला पालिका के जेई मनोज कुमार, पूर्वी यमुना नहर के अवर अभियंता मनोज शर्मा आदि प्रमुख हैं। इनके खिलाफ जिलाधिकारी ने कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img