- जाफराबाद चौकी पर तैनात कर्मियों के द्वारा अवैध वसूली के चलते कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह पर गिरी गाज
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नजीबाबाद थाने के अंतर्गत स्थित जाफराबाद चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली के मामले में कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह पर भी गाज गिर गई और उन्हें भी डीआईजी के निर्देश पर शिथिल पर्यवेक्षण के चलते निलंबित कर दिया। डी आई जी मुरादाबाद की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ हैं। सत्यप्रकाश सिंह के स्थान पर कोतवाल दिनेश गौड़ को नियुक्त कर दिया है।
गुरुवार को दोपहर नवागत कोतवाल दिनेश गौड़ ने थाने का चार्ज लिया। नवागत कोतवाल दिनेश गौड़ ने नजीबाबाद थाने का चार्ज लेने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में भ्रमण किया। इससे पूर्व उन्होंने अपने स्टाफ से नजीबाबाद क्षेत्र में अब तक पंचायत चुनाव के संबंध में की गई तैयारियों के विषय में भी जानकारी ली।
उन्होंने चुनाव से संबंधित ड्यूटी रजिस्टर का भी अवलोकन किया। एसएसआई राजीव चौधरी से नजीबाबाद थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील बूथो के संबंध में जानकारी ली।वहीं अब तक चुनाव संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की। नवनियुक्त कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश गौड़ ने चार्ज संभालने के बाद अधीनस्थों को चुनाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उसके पश्चात उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया।

