- ब्यूटिशियन कोर्स की कराई शुरुआत
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: सखी वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में डॉ राखी आनंद अग्रवाल की देख रेख में महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिएस्किल बेस्ड ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमे महिलाओ की आत्मनिर्भरता के प्रयास को गति देते हुए सोमवार को इसी कड़ी में ब्यूटिशियन के कोर्स का शुभारंभ किया है।
नजीबाबाद व आसपास की महिलाओ को सखी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस कोर्स को श्री शिशिर त्रिपाठी द्वारा संचालित रिया वशिष्ट मेकअप अकादमी दिल्ली द्वारा 40 गरीब महिलाओ को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है,जबकि 5 सक्षम महिलाओ के लिए मात्र 5 हज़ार शुल्क में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह फुल टाइम एक महीने की अवधि का ब्यूटिशियन कोर्स के बाद महिलाएं फ्री लांस या किसी भी ब्यूटी पार्लर में जॉब कर सकेंगी। कोर्स के बाद सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। इसमें लगभग 45 बालिकाओं ने रुचि दिखाई है। डॉ राखी अग्रवाल ने बताया कि यह कोर्स मोटा आम पर सखी वेलफेयर सोसाइटी की बिल्डिंग में दोपहर 2 से 5 बजे तक चलेगा अगले सप्ताह इन महिलाओ को प्रोत्साहित करने के लिए देहरादून से सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट प्रशांत अपनी टीम के साथ आकर कुछ टिप्स देंगे।
इसी वर्ष इस प्रकार का कार्यक्रम देहरादून में संचालित करने के लिए डॉक्टर राखी कार्यरत हैं।लॉयनेस क्लब की प्रेजिडेंट पूनम अग्रवाल की ओर से 4 गरीब लड़कियों का ब्यूटिशियन कोर्स में रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। डॉक्टर राखी आनंद अग्रवाल, रिया वशिष्ठ, शिशिर त्रिपाठी द्वारा इस कोर्स की शुरुवात की गई सभी महिलाओ को वर्षा, मीनू और राजू ने सहयोग किया।
बता दें कि पिछले 5 सालों में डॉक्टर राखी आनंद अग्रवाल के सिलाई केंद्रे और स्किल बेस्ड ट्रेनिंग देने के प्रयासों से लगभग 750 महिलाएं लाभान्वित हुई है।अब 24 लड़कियां मुफ्त सिलाई सीख रही है और जल्द बिजनोर में भी सखी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला जाना प्रस्तावित है।

